फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two NTPC units remain shut due to waterlogging

Raebareli News: जलभराव से एनटीपीसी की दो यूनिटें अब भी बंद

Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two NTPC units remain shut due to waterlogging
ऊंचाहार। लगातार बारिश के कारण एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में हुए जलभराव का असर बिजली उत्पादन पर बना हुआ है। बुधवार रात परियोजना की पहली यूनिट भी बंद हो गई। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह दूसरी यूनिट को चालू कर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन दो यूनिटों के बंद रहने से अभी भी करीब 420 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित है। जलभराव से निपटने के लिए 45 पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


1550 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना की छह यूनिटों में से दूसरी यूनिट सोमवार और चौथी यूनिट मंगलवार को बंद हुई थी। पांचवीं यूनिट पहले से वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद है। बुधवार को चौथी यूनिट चालू कर दी गई, लेकिन उसी रात पहली यूनिट बंद करनी पड़ी। दूसरी यूनिट के चालू होने से कुछ राहत मिली है, फिर भी उत्पादन सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तक दूसरी यूनिट 162, तीसरी 172, चौथी 175 और छठवीं यूनिट 409 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही थी। मानव संसाधन प्रमुख पंकज अरोरा ने बताया कि जलभराव के कारण संचालन प्रभावित हुआ है और तेजी से पानी निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed