{"_id":"6a99d273178de9bf7e040575","slug":"262-candidates-appeared-for-interviews-for-209-educator-posts-raebareli-news-c-101-1-slko1034-166652-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एजुकेटर के 209 पदों के लिए 262 ने दिए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एजुकेटर के 209 पदों के लिए 262 ने दिए इंटरव्यू
Fri, 04 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एजुकेटर के 209 पदों पर भर्ती के लिए तीन दिवसीय साक्षात्कार बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। तीसरे व अंतिम दिन 101 अभ्यर्थी पहुंचे, जिससे सुबह से लेकर देर शाम तक साक्षात्कार होते रहे। तीनों दिन कुल 262 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जबकि 627 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बनाई जाएगी, ताकि निर्धारित पदों को भरने के लिए उनका चयन किया जा सके। इसके बाद भी पद रिक्त रहेंगे तो आवेदन करने वाले अन्य अभ्यर्थियों की एक और सूची जारी कर उन्हें बुलाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के उन परिषदीय विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर रखे जाने हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं और बाल वाटिका में बच्चे पढ़ने आते हैं। एजुकेटन की भर्ती के लिए लखनऊ की एक फर्म का चयन हुआ था। करीब साढ़े तीन हजार आवेदन आए थे, जिनमें से निर्धारित पदों से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को जून में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इन्हीं अभ्यर्थियों का अब साक्षात्कार और शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया है। यह प्रक्रिया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिन तक चली।
प्रभारी जिला समन्वयक बृजलाल ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को 68 अभ्यर्थी और दूसरे दिन बुधवार को 93 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। तीसरे व अंतिम दिन 101 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हर दिन 209 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। तीनों दिन के साक्षात्कार में कुल 262 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और दक्षता प्रमाणीकरण के बाद साक्षात्कार हुए हैं, जिनके नतीजे जल्दी घोषित किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुदेशकों का इंटरव्यू टला, अब 7 को होगा
रायबरेली। तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर भी चयन होना है। इसके लिए 147 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि तय कर अभ्यर्थियोें को जल्दी ही सूचित कर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस होने के कारण तकनीकी अनुदेशकों के साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया जाना है। साक्षात्कार के लिए 7 सितंबर की तिथि तय करने पर विचार चल रहा है। नई तिथि तय होते ही अभ्यर्थियों को अवगत करा दिया जाएगा।