फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.21 lakh books came again for distribution to children

रायबरेली: बच्चों को बांटने के लिए फिर आईं 1.21 लाख किताबें

Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
1.21 lakh books came again for distribution to children
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र में बांटने के लिए पाठ्य पुस्तकों की 1.21 लाख किताबों की एक और खेप आ गई है। अब तक पौने छह लाख यानी लगभग 37 फीसदी पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति हो चुकी है। गोदाम में रखी किताबों को ब्लाॅक संसाधन केंद्र और उसके बाद विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए अभी ढुलाई की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे किताबें स्कूल तक पहुंचने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र 2023-24 अप्रैल से शुरू होगा, इसके लिए किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जिले के लगभग सवा दो लाख छात्र-छात्राओं को बांटने के लिए 15.65 लाख पाठ्य पुस्तकें और चार लाख से अधिक कार्य पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ेगी। नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को किताबें मिले, इसके लिए क्रयादेश दिसंबर में ही जारी कर दिया गया था। पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति मार्च तक मिलने की उम्मीद है। इस बार आपूर्ति में आईं 1.21 लाख किताबें कक्षा सात के विभिन्न विषयों की हैं। इससे पहले 4.55 लाख किताबें आ चुकी थीं। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि नया सत्र शुरू होने से पहले किताबें स्कूलों तक पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed