फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies, three injured in bike-to-fight

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 08 Dec 2020 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, three injured in bike-to-fight
मवेशी के सामने आ जाने से दो बाइकों की भिड़ंत में बरात जा रहे अनिरुद्ध यादव की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे अनिरुद्ध बासी का पुरवा निवासी अनिरुद्ध यादव (25) अपने ननिहाल भटनी में रहता था। रविवार की रात वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लालगंज की ओर जा रहा था। देर रात लालगंज जलेसरगंज मार्ग पर अचानक मवेशी सामने आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी।
विज्ञापन

दोनों बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत अनिरुद्ध यादव व उसके साथ जा रहे भटनी निवासी सुरेंद्र कौशल(34) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शिवलाल सिंह का पुरवा निवासी प्रकाश यादव(24) व अतुल यादव(20) भी लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को लेकर लालगंज सीएचसी पहुंची। यहां हालत गंभीर देख अनिरुद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed