फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies due to snake bite

Pratapgarh News: सांप काटने से युवक की मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to snake bite
मृतक रवि चौरसिया। फाइल फोटो
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला निवासी रवि चौरसिया पुत्र भुल्लुर चौरसिया (18) की सांप काटने से मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले सांप ने काटा था। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए थे, जहां से डॉक्टर ने उसे प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था। जहां बृहस्पतिवार की भोर में उपचार के दौरान युवक की सांसें थम गईं।
विज्ञापन





दहेज के लिए महिला को पीट कर भगाया
पट्टी। क्षेत्र के रमईपुर नेवादा निवासी रहमत अली का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुरालीजनों ने पीटने के बाद घर से भगा दिया। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबुन की शादी 6 वर्ष पूर्व जाकिर पुत्र बद्दर निवासी हाजीगंज थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर से की थी।
विज्ञापन

शादी के समय हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। दहेज के लिए शादी के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी बेटी को दो मासूम बच्चों के साथ सास ननद व देवर ने मारपीट कर घर से भगा दिया। घायल अवस्था में बेटी को लेकर पिता कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed