फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat will be procured at 54 centers in the district

Pratapgarh News: जिले में 54 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Sun, 25 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 54 centers in the district
जिले में 54 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

- एक मार्च से गेहूं की होगी खरीद, 2275 रुपये प्रति क्विंटल होगी दर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में अभी तक एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हाेती थी, मगर इस वर्ष एक मार्च से होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 54 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।




गेहूूं खरीद के लिए जिले में कुल 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विपणन शाखा के 25 केंद्र, पीसीएफ के 21 केंद्र और पीसीयू के आठ केंद्र खोले गए हैं। नवीन मंडी में कुल चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें विपणन शाखा के दो केंद्र, पीसीएफ और मंडी समिति के एक- एक केंद्र शामिल हैं। इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं हुआ है। 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। तीन दिन के भीतर पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ई- पॉश मशीन से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट ---
यहां-यहां बने हैं केंद्र
सदर तहसील में सदर, मानधाता, संडवा चंडिका, सरायआनादेव, रामनगरभोजपुर, सरायबहेलिया में केंद्र बने हैं।
- पट्टी तहसील में पट्टी प्रथम, पट्टी द्वितीय, आसपुर देवसरा प्रथम, आसपुर देवसरा द्वितीय, मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, सारडीह, दाउदपुर, तारडीह, गौरामाफी, उदईशाहपुर, फेनहा, उतरास में केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रानीगंज में गौरा प्रथम, गौरा द्वितीय, शिवगढ़ में केंद्र बने हैं।
- कुंडा के बिहार प्रथम, बिहार द्वितीय, बाबगंज, कालाकांकर प्रथम, कालाकांकर व्दितीय, कुंडा प्रथम, कुंडा द्वितीय, मलावा छजईपुर, बारौं, हरिहरपुर, नरियावां, सांडाहर्षपुर, ऐंधाडीह, राजापुर, शकरदहा, कुढ़ा में केंद्र बने हैं।
- लालगंज तहसील के लालगंज प्रथम, लालगंज द्वितीय, संग्रामगढ़ प्रथम, संग्रामगढ़ व्दितीय, लक्ष्मणपुर, सांगीपुर, भटनी, नरई, छेमरसरैया, दलापट्टी, उमरार, सांगीपुर, बसुआपुर, मादामई, आशापुर, पथरिया में केंद्र बने हैं।



वर्जन ---
एक मार्च से सभी 54 क्रय केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। इच्छुक किसान एक मार्च से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। उसमें जिस तिथि में गेहूं बेचने का निर्धारण होगा उसी तिथि में केंद्र पर गेहूं की खरीद की जाएगी। - जितेंद्र यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed