फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather

मासूम की जान लेकर कइयों पर झपटी ठंड

Thu, 18 Dec 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
weather
बर्फीली वादियों से दबे पांव बेल्हा पहुंची हवा का रुख कातिलाना हो चुका है। पश्चिमी हवा तेज होने से मौसम साफ जरूर रहा पर गलन बढ़ गई। सुबह के वक्त वातावरण में 9.2 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। गुरुवार को ठंड लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। महिला सिपाही समेत आधा दर्जन लोगों की हालत खराब है। उनका इलाज अब भी जिला अस्पताल में चल रहा है। हवा की गति को देखते हुए मौसमविद देशराज मीना ने गलन बढ़ने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को कुहरा पड़ने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज दिनों दिन बिगड़ता ही जा रहा है। बुधवार को पछुआ हवा चल रही थी। शाम को बर्फीली पहाड़ियों से ढुरकी उत्तरी हवा भी आ पहुंची। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि इससे मौसम तो साफ हो गया मगर गलन बढ़ गई। गुरुवार देर शाम तक उन हवाओं की यही गति बरकरार रही। साफ मौसम में भी हवा के कारण ठंडी ज्यादा रही। ऐसे हालात में न्यूनतम 5.8 और अधिकतम 21.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। सुबह के वक्त मौसम में 9.2 प्रतिशत की नमी रही। दोपहर के समय हल्की धूप 50.7 प्रतिशत की नमी मौसम में दर्ज की गई। इस तरह ठंडी का रुख कातिलाना हो गया। नगर कोतवाली के सहोदरपुर निवासी राजेन्द्र के चार वर्षीय पुत्र सोनू को ठंड ने दबोच लिया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उसे परिजन इलाहाबाद ले जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में उस मासूम की मौत हो गई। बुधवार को ही रात में महिला थाने की सिपाही बीना सिंह (45) पत्नी शिवकुमार, नगर कोतवाली के भैरोपुर निवासी बड़का (65) पत्नी मोहन, सदर बाजार निवासी मो. खलील (75) , कंधई थाना के मीरनपुर निवासी मो. इसरार (80), मानधाता थाना क्षेत्र के ललौली गांव निवासी श्रीनाथ पटेल (78) व जौनपुर जनपद के रामपुर निवासी पम्मी (17) पुत्री आजम को भी ठंग ने दबोच लिया। हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सभी को परिजन जिला अस्पताल लाए। स्थिति ज्यादा खराब देख डॉक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया। अस्पताल में गुरुवार की देर शाम तक ठंड की वजह से बीमार उन मरीजों का इलाज चलता रहा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो ठंडी लगने से नासाज (बीमार) लोगों की संख्या बढ़ गई है। कोल्ड डायरिया और बुखार, सीने में जकड़न, गला जाम और कान बहने व दर्द करने की शिकायत ज्यादा आ रही है। गुरुवार को इस तरह के 240 नए रोगियों का इलाज हुआ। 164 बच्चों का इलाज बाल रोग विशेष डॉ. अनिल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम किया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दावा किया है कि  रोडवेज बस अड्डा, अम्बेडकर चौराहा, स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास, चौक घंटाघर के पास, जिला पुरुष व महिला अस्पताल, सदर मोड़, भंगवाचुंगी, चिलबिला चौराहा, महुली चौराहा हाईमास्ट के पास नगरपालिका की ओर से अलाव जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed