फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Victims create ruckus demanding action in fraud case

Pratapgarh News: धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने किया हंगामा

Sun, 17 Dec 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Victims create ruckus demanding action in fraud case
धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लालगंज कोतवाली पहुंचे पीड़ित। संवाद
धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने किया हंगामा
विज्ञापन

भाड़े पर ले गए दर्जन भर ट्रैक्टरों को गैरजनपदों में बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। एग्रीमेंट के बाद भाड़े पर दर्जनभर ट्रैक्टरों को चलवाने के नाम पर ले जाकर युवक ने गैरजनपदों में बेंच दिया। ट्रैक्टर मालिकों को भाड़ा मांगने पर अब धमकी मिल रही है। परेशान ट्रैक्टर मालिकों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग उठाई और लालगंज तहसील पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे मुरली निवासी संतोष मिश्र, सराय नाहर राय के देशदीपक पांडेय, अकरियापार के विमलेश पांडेय, हथिगवां पूरे मासूम के मो. जमीर, लेहरा के ओम प्रकाश, बाघराय के औतारपुर निवासी रोहित सरोज आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूरनपुर खास निवासी छोटेलाल यादव ने 22 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने के बदले उनका ट्रैक्टर लेने का एग्रीमेंट कराया था। कई माह बीत जाने के बाद भी आरोपी छोटेलाल किराया नहीं दिया। लाखों का बकाया भाड़ा व ट्रैक्टर वापस मांगने पर धमकी मिल रही है। रविवार को कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैक्टर मालिक लालगंज तहसील पहुंचकर हंगामा करने लगे। हालांकि पीड़ितों की एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। लोगों ने कार्रवाई न होने पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

-----------------------
शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण तहसील स्तर पर कराने की मांग
लालगंज। शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण तहसील स्तर पर कराने की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील मुख्यालयों पर शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण की होने वाली प्रक्रिया को जिलाधिकारी के आदेश पर कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है। इससे शस्त्रधारकों की लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर परेशानी बढ़ गई है। लालगंज तहसील के संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को दिए ज्ञापन में कहा है कि शस्त्र लाइसेंसधारकों की परेशानी को देखते हुए तहसील मुख्यालयों पर पूर्व की भांति इस प्रक्रिया को शुरू किया जाए। जिलाधिकारी ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed