फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over wrong measurement, police beat up women

Pratapgarh News: गलत पैमाइश करने पर हंगामा, पुलिस ने महिलाओं को पीटा

Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar over wrong measurement, police beat up women
फोटो-42
विज्ञापन

- युवती की बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में बवाल देख युवती को छोड़ भाग निकले पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। देल्हूपुर के मदईपुर में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की। युवती को मेडिकल के लिए मानधाता पीएचसी ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराए। जहां बवाल होने पर पुलिसकर्मी युवती को छोड़कर चले गए।
मदईपुर की रहने वाली प्रभावती सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने चकमार्ग पर कब्जा कर मकान बना लिया है। अब उसकी जमीन से रास्ता निकालना चाहते हैं। जबकि जमीन का न्यायालय से स्थगन आदेश है। बृहस्पतिवार शाम प्रधान ने चकमार्ग की पैमाइश के लिए लेखपाल और पुलिसकर्मियों को बुलाया था।
विज्ञापन

गलत पैमाइश का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे व उसकी बीस वर्षीय बेटी वंदना सिंह, मंजू सिंह और मनीषा सिंह को पीटा। सभी को लेकर देल्हूपुर थाने गए। जहां वंदना की हालत बिगड़ने पर उसे लेकर पीएचसी मानधाता पहुंचे। वहां भी उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां तनावपूर्ण स्थिति देख पुलिसकर्मी वंदना को भर्ती कराकर जाने लगे। साथ आईं महिलाएं पुलिसकर्मियों को पकड़कर हंगामा करने लगीं। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सुरक्षाकर्मियों के प्रयास से पुलिसकर्मी वहां से जाने में कामयाब हुए। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि पैमाइश के दौरान महिलाएं विवाद कर रहीं थीं। पुलिसकर्मियों ने कोई मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन









पेट्रोल पंप से 1550 का तेल भरा भाग निकले बाइक सवार, दरोगा ने धमकाया
प्रतापगढ़। शहर के सिविल लाइन निवासी भाजपा नेता शिवशंकर सिंह का जामताली में पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। बाइक में 1,550 रुपये का पेट्रोल भराया और भाग निकले। शिकायत लेकर मैनेजर प्रकाश सिंह पुलिस चौकी गए। तहरीर देने के बाद रिसीविंग मांगा तो चौकी प्रभारी भड़क उठे। धमकाया कि पंप सीज करा दूंगा। जिसकी शिकायत भाजपा नेता ने उच्च अधिकारियों से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed