{"_id":"65217e4871b7f6ad8c044e74","slug":"typhoid-patients-started-increasing-with-dengue-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-5532-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डेंगू के साथ बढ़ने लगे टायफाइड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डेंगू के साथ बढ़ने लगे टायफाइड के मरीज
Sat, 07 Oct 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के साथ ही टायफाइड बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन करीब चार सौ मरीजों की जांच हो रही है। इनमें से 150 मरीज टायफाइड के पाए जा रहे हैं। रिपोर्ट में लिवर में समस्या पाई जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि टायफाइड से लीवर में सूजन आने के कारण लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। इसके अलावा उलटी के साथ गले में खराश और सिर दर्द की समस्या भी बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीजों को कमजोरी, खांसी और सिर दर्द की समस्या है।
उधर, डेंगू और वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने बताया कि जिले में डेंगू संक्रमित 94 मरीज अब तक मिल चुके हैं।
क्या करें, क्या ना करें
- घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें और गुनगुने पानी का सेवन करें।
- तले-भुने का सेवन करने से बचे और ताजे फल और सब्जी का सेवन करें।
- बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले और मास्क का प्रयोग करें।
- खांसते और छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
- मांसपेशियों या बदन में तेज दर्द होने या बुखार होने डॉक्टर को दिखाएं
-- -- --
बुखार के कारण लोगों को कमजोरी महसूस हो रही है। इसके अलावा कुछ मरीजों के लीवर में सूजन भी आ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कर दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. अनुज चौरसिया
सीएचसी में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बुखार के कारण मरीजों में कमजोरी आ रही है। जांच कराने में लीवर में सूजन की दिक्कतें सामने आ रही है। ऐसे रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
- डॉ. दिनेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक रानीगंज