फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Twenty-one-and-a-half thousand left in two days

दो दिन में साढ़े इक्कीस हजार ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Twenty-one-and-a-half thousand left in two days
UP Board Examinations 2018
नकल पर नकेल के चलते नकलची परीक्षार्थी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में दो दिन के भीतर ही 21518 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरे दिन परीक्षा के दौरान दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने बैठे दो मुन्नाभाई पकड़े गए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति कर दी। हालांकि इसके बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर इमला बोलकर नकल कराई जाती रही।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन था। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रथम प्रशभन व इंटर की संगीत गायन, वादन तथा नृत्य प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा थी। जबकि दूसरी पाली में इंटर की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार सामान्य आधारित विषय की प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा थी। सुबह 7:30 बजे 218 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। कई केंद्रों पर साइलेंट  नकल होती रही। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर मिलीं खामियों के बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने निकले।
विज्ञापन


शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वह मोहनगंज क्षेत्र के बीपी ओझा इंटर कालेज कोड़ा मादूपुर परीक्षा केंद्र पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे गेट के पास उनकी टीम पहुंची तो परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। गेट खुलने पर वह सीधे टीम के साथ परीक्षा कक्ष में पहुंचे। इसके बाद सीटिंग प्लान के तहत उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच शुरू की। इस दौरान हाईस्कूल हिंदी प्रथम प्रशभनपत्र के  पेपर में भाई रोहित के स्थान पर परीक्षा दे रहा बगहा सलवन निवासी राहुल पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ पर उसकी पोल खुल गई। डीएम ने परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। युवक को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। इसके बाद डीएम ने इंटर कालेज तेजगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान बात करते मिलने पर एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। वहीं खपरैल के कक्ष में परीक्षा होते देख वह भड़क उठे। उन्होंने मानक के विपरीत परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर डिबार की संस्तुति करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया।


इधर, रानीगंज क्षेत्र के चंदीपुर गोविंद स्थित राजकीय इंटर कालेज में भी पहली पाली में परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के हिंदी के पेपर में मो. इमरान के स्थान पर मो. आसिफ निवासी दांदूपुर परीक्षा देते पकड़ा गया। जांच करने आई टीम ने पूछताछ कर सीटिंग प्लान की पड़ताल की तो उसकी हकीकत सामने आ गई। उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed