{"_id":"6a95ea44b5c53993890f118c","slug":"alok-and-riya-sprinted-in-the-100m-and-200m-races-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-176618-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 100 और 200 मीटर दौड़ में आलोक और रिया ने भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 100 और 200 मीटर दौड़ में आलोक और रिया ने भरा फर्राटा
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में सफल पुरस्कृत किए गए खिलाड़ी।
मीराभवन स्थित स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को एथलेटिक्स मुकाबलों के साथ समापन हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 100 और 200 मीटर दौड़ में आलोक और रिया ने फर्राटा भरा।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आलोक प्रथम, मो. जैद द्वितीय और अभिजीत सरोज तृतीय रहे। 200 मीटर में आलोक कुमार ने पहला, हंसदीप ने दूसरा और मोहम्मद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर में रिजवान प्रथम, अभिषेक सरोज द्वितीय और मो. जैद तृतीय रहे। 800 मीटर में रिजवान प्रथम, हंसदीप विश्वकर्मा द्वितीय और मो. ताबीश तृतीय रहे। लंबी कूद में नितिन मौर्य प्रथम, अभय ठाकुर द्वितीय और साहिल अली तृतीय रहे। 1500 मीटर में अभिषेक प्रथम, युहुद द्वितीय और आर्य गुप्ता तृतीय रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया सरोज प्रथम, रितु सरोज द्वितीय और संध्या वर्मा तृतीय रहीं। 200 मीटर में रिया सरोज प्रथम, महक द्वितीय और साक्षी पाल तृतीय रहीं।
400 मीटर में सिमरन गौतम प्रथम, प्रियंका सरोज द्वितीय और संध्या वर्मा तृतीय रहीं। 800 मीटर में प्रियंका सरोज प्रथम, उमा द्वितीय और सिमरन गौतम तृतीय रहीं।
लंबी कूद में रितु सरोज ने जीत दर्ज की। महक गौतम दूसरे और सेजल पाल तीसरे पर रहीं। 1500 मीटर में अनन्या वारी प्रथम, सलोनी प्रजापति द्वितीय और आरुषि गुप्ता तृतीय रहीं।
इसके पहले मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
निर्णायक कोच शोभनाथ यादव, लवली मिश्रा और आशुतोष सिंह रहे। इस दौरान सचिन शुक्ला, बुद्ध प्रकाश, अरविंद कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, दुर्गेश तिवारी और अखिलेश सिंह मौजूद रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने आभार जताया।