फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   to take the people of pratapgarh from other cities send 4 buses of pratapgarh depo

महानगरों में फंसे लोगों को लाने के लिए प्रतापगढ़ डिपो से भेजी गईं चार बसें

Sun, 29 Mar 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
to take the people of pratapgarh from other cities send 4 buses of pratapgarh depo
दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे महानगरों में फंसे लोगों को लाने के लिए प्रतापगढ़ डिपो से चार बसों का संचालन किया गया। दिल्ली-कानपुर के लिए एक-एक और लखनऊ के लिए दो बसों को रवाना किया गया। रविवार को महानगरों में रहने वाले सैकड़ों लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के हजारों लोग अभी भी दिल्ली, मुंबई, सूरत, बदौड़ा और कानपुर आदि शहरों में फंसे हैं। लॉकडाउन के चलते कंपनियां बद हो गई हैं। ऐसे में उनके सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में लोग पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े हैं। महानगरों से लौटने वाले लोगों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली में रहने वाले लोगों की है। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने रविवार सुबह एक बस को दिल्ली वाया कानपुर के लिए रवाना किया। यह बस झांसी के करीब 40 यात्रियों को लेकर गई। दूसरी बस को दिल्ली रवाना किया गया। इसी तरह दो बसें लखनऊ के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed