{"_id":"601d9ea38ebc3e714c7a7b5a","slug":"the-lover-had-killed-the-girl-on-blackmailing-pratapgarh-news-ald2985021169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने ही युवती को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने ही युवती को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
प्रतापगढ़/गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांव में युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। शुक्रवार को पुलिस ने इसका खुलासा करने के साथ हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवती रुपये के लिए प्रेमी को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने मिलने के लिए प्रेमिका को गन्ने के खेत में बुलाया और उसे गोली मार दी।
सुरवा मिश्रपुर गांव में 22 जनवरी की रात सुनीता पटेल पुत्री अमर बहादुर पटेल की घर के पास गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि सुनीता का भुजैनी गांव के रहने वाले महेंद्र पटेल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जनवरी की रात महेंद्र ने सुनीता को फोनकर गन्ने के खेत के पास बुलाया था जहां बातचीत के दौरान महेंद्र ने सुनीता को गोली मार दी।
जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि महेंद्र से सुनीता अक्सर रुपये की मांग करती थी। महेंद्र ने उसे तीन-चार बार में करीब 25 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी सुनीता उसे रुपये के लिए ब्लैकमेल करती थी। जिससे आजिज आकर महेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे बांस की कोट से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। शुक्रवार को आरोपी महेंद्र को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सुनीता को महेंद्र ने खरीदकर दिया था मोबाइल फोन
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर निवासी सुनीता को उसके प्रेमी महेंद्र ने अपनी आईडी से सिम व मोबाइल खरीद कर दिया था। सुनीता की हत्या करने के बाद महेंद्र ने उसके सिम को तोड़कर फेंक दिया। मोबाइल के बारे में सुनीता के परिजनों को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस की छानबीन में सुनीता के पास मोबाइल होने की जानकारी मिली।