फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stone pelting on Vande Bharat train in Kunda

Pratapgarh News: कुंडा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Vande Bharat train in Kunda
प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार की शाम कुंडा जंक्शन के करीब पथराव से शीशा टूट गया। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम की सूचना पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आरपीएफ व कुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। परिवार के लोग भी कुंडा आरपीएफ की पुलिस चौकी पर पहुंच क्षमायाचना करने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर दूर वंदे भारत ट्रेन के सी-टू कोच पर किसी ने पथराव कर दिया। जिससे कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों ने घटना की शिकायत रेल विभाग के अधिकारियों से की। कंट्रोल की सूचना के बाद रेल महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

संदेश मिलते ही आरपीएफ से लेकर स्टेशन मास्टर तक परेशान हो उठे। पथराव करने वालों की तलाश में आरपीएफ और कुंडा कोतवाली की पुलिस पहुंची। स्टेशन से कुछ दूरी पर लगे डेरे पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि एक किशोर शौच के लिए गया था। उसने ही पत्थर फेंका है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्राें के अनुसार उन्नाव जनपद के अचलगंज सुपासी के रहने वाले लोगों ने डेरा डाल रखा है। वे नील व गुब्बारा बेचकर जीवन यापन करते हैं। पुलिस किशोर से पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर के परिजन पुलिस चौकी के बाहर डटे हैं। कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि किशोर से पूछताछ की जा रही है। उसने भी खेल-खेल में ट्रेन पर पत्थर फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed