फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP meets ASP regarding harassment of ADS worker

Pratapgarh News: अद एस कार्यकर्ता के उत्पीड़न को लेकर एएसपी से मिले सपाई

Thu, 21 Sep 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
SP meets ASP regarding harassment of ADS worker
एसपी कार्यालय ज्ञापन देने जुलूस के साथ पहुंचे अपना दल के कार्यकर्ता। संवाद
अपना दल एस के कार्यकर्ता जय सिंह पटेल पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देते हुए बताया, खाखापुर के जयसिंह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पीआरवी के वाहन से बाइक में टक्कर मारने के मामले में सिपाही ने मारपीट की।
विज्ञापन

कहा, मुकदमा दर्ज कर परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस मौके पर लक्खू चौधरी,, कुशाग्र श्रीवास्तव, मुश्ताक अहमद, विजय सिंह, गिरीश मिश्रा, सुरेश सरोज, डॉ.आरसी पटेल, राबिन पटेल, अमरनाथ पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed