फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP leader shot from revolver, hits his leg

Pratapgarh News: सपा नेता की रिवाल्वर से चली गोली, पैर में लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP leader shot from revolver, hits his leg
सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर से सोमवार की रात अचानक फायर हो गया। गोली उनके पैर में जा लगी। परिजन उपचार के लिए प्रयागराज ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदहा निवासी सपा नेता विजय यादव फार्मा कॉलेज के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य हैं। मंगलवार की रात वह लखनऊ जा रहे थे। निकलने के दौरान वह लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर में लगा रखे थे। इस बीच वह जूते का फीता बांधने के लिए झुके। तभी रिवॉल्वर नीचे गिर गई। जिससे फायर हो गया और गोली उनके पैर में जा लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी पट्टी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें लेकर सीधे प्रयागराज चले गए। घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे दरोगा इंद्रेश कुमार ने बताया कि सपा नेता के पैर में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी है। वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed