फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son of post office worker kidnapped and demanded ransom of five lakhs

पोस्ट ऑफिसकर्मी के बेटे को अगवा कर पांच लाख की मांगी फिरौती

Mon, 28 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Son of post office worker kidnapped and demanded ransom of five lakhs
कंधई से अगवा विनोद कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
पोस्ट ऑफिसक कंधई इलाके के जोगीपुर गांव निवासी डाक कर्मी के बेटे को अगवा करने के बाद बदमाशों ने फोन पर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी। शनिवार सुबह की घटना होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे ही थप्पड़ जड़ दिया। उसने सीएम हेल्पलाइन पर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी राम किशोर पट्टी पोस्ट आफिस में बाबू हैं। उनका बेटा विनोद कुमार सरोज (35) प्रयागराज में बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से प्रयागराज के लिए निकला था। रास्ते में पट्टी के गुलालपुर के पास दो बाइक से पहुंचे चार लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

उसे जबरन दूसरी बाइक पर बिठाकर अगवा कर ले गए। रामकिशोर ने बताया कि शाम को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन कर बेटे को अगवा करने की जानकारी देते हुए पांच लाख की फिरौती मांगी गई। फोन करने वाले ने कहा कि बेटे की सलामती चाहते हो तो बगैर किसी को सूचना दिए पांच लाख रुपये दे दो। रुपये नहीं देने पर बेटे को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने के बाद घरवालों में हड़कंप मच गया। राम किशोर ने कंधई थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसके बेटे की खोजबीन करने के बजाय उसे ही फटकार कर भगाने लगी।

थाने से बाहर नहीं निकलने पर उसकी पिटाई की गई। बाद में प्रभारी निरीक्षक कंधई तुषार त्यागी उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद कोई जानकारी न मिलने पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। रामकिशोर ने इसकी शिकायत सीओ पट्टी के साथ सीएम हेल्पलाइन पर की है। कंधई थानाध्यक्ष तुषार त्यागी ने बताया कि राम किशोर से कई बार केस दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हो रहा है। मारपीट का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उसके साथ किसी ने भी मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed