फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Silver Ram Darbar coin comes in the market, temple model ring is the first choice of customers

Pratapgarh News: बाजार में आया चांदी का राम दरबार सिक्का, मंदिर मॉडल अंगूठी ग्राहकों की पहली पसंद

Wed, 10 Jan 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Silver Ram Darbar coin comes in the market, temple model ring is the first choice of customers
पंजाबी मार्केट ​स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।
अयोध्या में प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव की झलक चांदी के आभूषणों में भी देखने को मिल रही है। चांदी के रामदरबार का सिक्का व अयोध्या राम मंदिर मॉडल की आकर्षण अंगूठी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इन आभूषणों की खरीदारी दुकानों पर शुरू हो गई है। ग्राहकों की बढ़ती मांग से सर्राफा कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं लोगों की आस्था को देखते हुए सर्राफा करोबारियों ने भगवान राम से जुड़े आभूषणों पर दस प्रतिशत की छूट दी है।
विज्ञापन

प्रभू श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम जानकी मंदिरों में पूजा पाठ की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों को रंगीन झालरों और फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग स्थित राम वन गमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के साथ रंग रोगन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही रामभक्त घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। 15 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों को पूजित अक्षत और राम मंदिर आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। ढ़ोल, नगरों और डीजे की धुन पर पूजिल कलश यात्रा गांव-गांव निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा की दुकानों पर राम दरबार का चांदी का सिक्का आ गया है। लोगों की मांग राम मंदिर मॉडल की चांदी की अंगूठी उपलब्ध हो गई है। महिलाएं सिक्का और अंगूठी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही है। मंगलवार को खरीदारी के लिए पहुंची रेनू सिंह, अल्का पांडेय, बेबी मिश्रा ने कहा कि प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या जाने का मौका नहीं मिलेगा।
घर पर ही राम दरबार चांदी के सिक्के की विधि विधान से पूजन अर्चन करेंगे। राम मंदिर मॉडल की अंगूठी को उसी दिन धारण करेंगे। सर्राफा कारोबारी प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि चांदी के सिक्के पर बने राम दरबार के कई मॉडल उपलब्ध हैं। चांदी की राम मंदिर मॉडल की अंगूठी की सिर्फ एक डिजाइन मार्केट में है।

मनीष केसरवानी ने बताया कि राम दरबार सिक्के की कीमत 2800 से 35000 हजार तक है। हर सिक्का अपने आप में आकर्षक है। इसलिए अलग-अलग रेंज के सिक्के बाजार में उपलब्ध है। राम मंदिर मॉडल अंगूठी की कीमत 3500 रूपये हैं। ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि खरीदारी के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो गई है। 21 जनवरी तक बाजार में तेजी रहेगी।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

पंजाबी मार्केट स्थित आभूषण की दुकान पर राम दरबार व राम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिमाएं खरीदते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed