फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी डॉटर्स डे 2026: 'मेरी बेटी-मेरा गर्व', बेटी दिवस पर भेजें ये प्यारी-प्यारी शुभकामनाएं

Sat, 26 Sep 2026 05:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

Daughters Day Wishes 2026: भारत में इस वर्ष बेटी दिवस 26 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन परिवार और दोस्त अपनी बेटियों को प्यार और शुभकामनाओं के साथ यह एहसास करा सकते हैं कि उनके सपने और पहचान बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Happy Daughters Day 2026 Wishes, Messages, Shayari and Quotes for Daughters
बेटी दिवस पर बेटियों के लिए शुभकामना संदेश - फोटो : AI

Happy Daughters Day 2026: बेटियां परिवार की खुशियों और सपनों का खूबसूरत हिस्सा होती हैं। उनकी मुस्कान घर में उत्साह भर देती है और उनकी उपलब्धियां माता-पिता के लिए गर्व का कारण बनती हैं। बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सपनों को सम्मान देने के लिए हर साल बेटियों को समर्पित एक खास दिन होता है।



भारत में हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को बेटी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष बेटी दिवस 26 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन परिवार और दोस्त अपनी बेटियों को प्यार और शुभकामनाओं के साथ यह एहसास करा सकते हैं कि उनके सपने और पहचान बेहद महत्वपूर्ण हैं।

बेटी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भी लोग बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं और उनके लिए खूबसूरत संदेश लिखते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी, बहन या किसी खास बेटी को इस दिन शुभकामना देना चाहते हैं, तो छोटी-सी शायरी, भावुक संदेश या प्यारी-सी कविता भेज सकते हैं।

यहां आपको बेटी दिवस के ऐसे प्यारे-प्यारे संदेश और वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

Happy Daughters Day 2026 Wishes, Messages, Shayari and Quotes for Daughters
बेटी दिवस पर बेटियों के लिए शुभकामना संदेश - फोटो : AI

-------------------------

नन्ही-सी हथेली में बड़े-बड़े ख्वाब लिए,
बेटियां चलती हैं आंखों में आफताब लिए,
उन्हें उड़ने दो खुले आसमान में,
वो लौटेंगी अपने हिस्से की कामयाबी लिए।

मेरी बेटी, मेरा अभिमान

-------------------------------

 

Happy Daughters Day 2026 Wishes, Messages, Shayari and Quotes for Daughters
बेटी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Ai

-----------------------------

वो आंगन की चहक, वो घर की मुस्कान है,
बेटी किसी दुआ का खूबसूरत अंजाम है।
उसके सपनों को आसमान मिल जाए,
बस यही हर माता-पिता का अरमान है।

मेरी बेटी, मेरा अभिमान

-----------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Daughters Day 2026 Wishes, Messages, Shayari and Quotes for Daughters
बेटी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI

------------------------------

बेटी है तो घर में उजाला रहता है,
उसकी हंसी में हर गम दूर रहता है,
सपनों को उसके पंख लगाने दो,
क्योंकि बेटी में ही आने वाला कल रहता है।

मेरी बेटी, मेरा अभिमान


-----------------------------

विज्ञापन
Happy Daughters Day 2026 Wishes, Messages, Shayari and Quotes for Daughters
बेटी दिवस पर बेटियों के लिए शुभकामना संदेश - फोटो : AI

--------------------------
 

आज मेरी बेटी के नाम है ये पैगाम,
तुमसे ही खूबसूरत है ये संसार।
खुद पर भरोसा रखो और आगे बढ़ती जाओ,
अपने सपनों को अपनी पहचान बनाओ।

मेरी बेटी, मेरा अभिमान


------------------------------------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed