{"_id":"5dc6ff7f8ebc3e5b250859e5","slug":"server-failed-patients-not-got-the-service-pratapgarh-news-ald259740956","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बगैर जांच और इलाज के लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बगैर जांच और इलाज के लौटे मरीज
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पैथालॉजी का सर्वर फेल, एक भी मरीज की नहीं हुई जांच
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के पैथालॉजी का सर्वर तीसरे दिन भी फेल रहा। इससे मरीजों की जांच नहीं हो सकी। शनिवार को मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलते ही सीएमएस और सीएमओ भागकर अस्पताल पहुंचे। किसी तरह समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया।
जिला अस्पताल के पैथालॉजी में लगीं आधुनिक मशीनों का सर्वर तीसरे दिन भी शनिवार को फेल रहा। इसके चलते न तो मरीजों का पंजीयन हो सका और न ही जांच के लिए ब्लड लिया गया। लगातार तीन दिनों से आ रही समस्या से परेशान मरीज शनिवार को आपा खो बैठे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीएमएस और सीएमओ को दी। मौके पर पहुंचे दोनों अफसरों ने समझाबुझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।