{"_id":"687151094c2e08ab0508a586","slug":"sdo-and-je-suspended-in-the-case-of-linemans-death-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-143402-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट से लाइनमैन की मौत मामले में एसडीओ और जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट से लाइनमैन की मौत मामले में एसडीओ और जेई निलंबित
विज्ञापन
करंट से संविदाकर्मी की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ और जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लाइनमैन की मौत की जांच भी बिजली विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। प्रबंध निदेशक के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने जांचकर निलंबन की कार्रवाई की है।
पट्टी तहसील के बासुपूर निवासी संविदाकर्मी राजीव कुमार की आठ जुलाई को करंट से मौत हो गई थी। वह सैफाबाद उपकेंद्र के सारडीह फीडर से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहा था। करंट लगने से राजीव बिजली खंभे से नीचे गिर गया। सीएचसी पट्टी में प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
अधीक्षण अभियंता की जांच में पाया गया कि सैफाबाद उपकेंद्र का सारडीह फीडर वर्क फोर्स एप पर टैग नहीं था।
जिससे शटडाउन व ब्रेकडाउन की सूचना पोर्टल पर दर्ज नहीं थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार ने एसडीओ के विरुद्ध प्रबंध निदेश को कार्यवाही की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के आदेश पर अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने आसपुर देवसरा उपखंड के एसडीओ सृजन कुमार और जेई शंभू सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।