फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Refined oil loaded on the truck was sold for lakhs, then the story of the robbery was hatched

pratapgarh : ट्रक पर लदे रिफाइंड आयल को लाखों में बेचा, फिर रची लूट की कहानी

Tue, 12 Oct 2021 12:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Refined oil loaded on the truck was sold for lakhs, then the story of the robbery was hatched
crime news
नगर कोतवाली के भुपियामऊ में बृहस्पतिवार की रात चालक खलासी को बंधक बनाकर रिफाइंड लदा ट्रक लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। उनके पास से बेचे गए रिफाइंड से मिले 12.5 लाख रुपये व 288 टिन रिफाइंड आयल समेत ट्रक बरामद हुआ। चालक ने पांच लाख रुपये के लिए लूट की कहानी के लिए हामी भर ली थी। सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भुपियामऊ में बृहस्पतिवार की रात चालक महफूज उर्फ बाबा निवासी ताड़पुर तुरकौली थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी व खलासी शिवशंकर को बदमाशों ने बंधक बनाकर बिहार से रिफाइंड लादकर नागपुर जा रहे ट्रक को लूट लिया था। शुक्रवार को चालक व खलासी मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस विभाग को हुई। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इस मामले में बाराबंकी के भगेला सफरगंज निवासी राजकिशोर उर्फ राजू ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस को शक था मगर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि घटना में चालक महफूज शामिल है। उसके साथ घटना में शामिल लोगों की तलाश करते हुए पुलिस व स्वाट टीम ने 388 टिन रिफाइंड आयल लदा ट्रक बरामद कर लिया। ट्रक के साथ फर्जी लूट की साजिश रचने वाले विजय यादव निवासी दुर्गापुरवा थाना तरबगंज गोंडा व दिलीप यादव निवासी झबरा घुंघटेर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में विजय ने बताया कि वह महफूज के साथ बिहार गया था। रिफाइंड आयल लोड करने के बाद उसे नागपुर पहुंचाने के पहले चालक महफूज को पांच लाख रुपये का लालच देकर लूट की कहानी गढ़ी। खलासी को धमका दिया। चालक व खलासी को योजना के अनुसार लूट की कहानी समझा दी गई थी। अयोध्या में विजय का साथी दिलीप भी बोलेरो लेकर आ गया। इसके बाद सभी ट्रक लेकर लखनऊ पहुंच गए। रिफाइंड बेचकर चालक को पांच लाख रुपये दे दिया।


दिलीप चालक महफूज व खलासी को बोलेरो में भरकर विश्वनाथगंज के पास फेंककर चला गया। तीनों के पास से 12.5 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाली पुलिस ने फर्जी लूट की कहानी रचने वाले विजय, दिलीप व चालक महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के खुलासे से ट्रक मालिक गद्गद् नजर आया। पुलिस अधीक्षक ने सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed