{"_id":"63544a6cc4a33d08276f1c1d","slug":"ration-card-increased-trouble-of-scholarship-applicants-pratapgarh-news-ald344463791","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति आवेदकों की राशन कार्ड ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति आवेदकों की राशन कार्ड ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदकों के लिए राशन कार्ड ने मुसीबत खड़ी कर दी है। राशन कार्ड न होने की वजह से हजारों छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। किसी तरह आवेदन हो जाने बाद कॉलेज कर्मचारी आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने से मना कर दे रहे हैं। आवेदन फार्म जमा न हो पाने से छात्रों की परेशानी बढ़ गयी है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म आठ सितंबर को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी दो प्रति हार्ड कॉपी सभी अभिलेखों के साथ 10 नवंबर तक कॉलेज में जमा करनी है। छात्र 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों में सुधार करवा सकते हैं। मगर इस बार पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदक को राशनकार्ड संख्या या परिवार आईडी अंकित करना होगा।
अधिकांश छात्रों के पास राशन कार्ड ही नहीं है। वह ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाईन आवेदन करते समय राशन कार्ड की संख्या अंकित न करने पर भी फार्म स्वीकृत हो जा रहा है, लेकिन आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में छात्र जमा नहीं कर पा रहे हैं। कॉलेज सभी अभिलेखों के साथ राशन कार्ड का भी छाया प्रति मांग रहे हैं।
विज्ञापन
जिन छात्रों द्वारा राशन कार्ड की छाया प्रति कॉलेजों में नहीं जमा की जा रही है। उनका आवेदन फार्म कॉलेज सत्यापित नहीं कर रहा है। एक तरफ छात्रवृत्ति फार्म न भर पाने की वजह से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ तमाम छात्र राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चक्कर लगा रहे हैं।
छात्र संदीप मौर्य, अंशिका शुक्ला, अमन दीप, शिवम का कहना है कि पहले छात्रवृत्ति आवेदन में राशन कार्ड की संख्या नही मांगी जाती थी, लेकिन इस बार राशन कार्ड की संख्या मांगे जाने से अधिकांश छात्र छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे छात्रों की मुसीबत बढ़ गयी है।
छात्रवृत्ति फार्म आवेदन फार्म में राशन कार्ड संख्या अंकित करना है। आवेदन की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करते समय राशन कार्ड की छायाप्रति भी साथ में संलग्न करना अनिवार्य है। राजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी।