फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   protest

मानदेय में वसूली पर भड़के प्रेरक

Tue, 30 Dec 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest
लालगंज के प्रेरकों से मानदेय के एवज में पांच-पांच सौ रुपये की वसूली हो रही है। मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे प्रेरकों ने हंगामा किया। जिला समन्वयक के मामले की जांच कराने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले में तैनात प्रेरकों को तीन-तीन माह का मानदेय भुगतान किया जाना है। मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे लालगंज के प्रेरकों ने मानदेय के एवज में पांच-पांच सौ रुपये की वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रेरकों का आरोप था कि लालंगज में तैनात ब्लाक समन्वयक प्रेरकों के खाते में मानदेय भेजने के लिए रुपये वसूल रहे हैं। महिला और पुरुष प्रेरक काफी देर तक जिद पर अडे़ रहे कि ब्लाक समन्वयक संतोष तिवारी को कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की जाय। जिला समन्वयक संदीप मिश्र ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सत्यवान सिंह, जय प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, पूजा, ज्योति, नीलम, कुसुम, ऊषा, माया, प्रवीण, पुष्पा, कविता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed