{"_id":"5f5290e98ebc3e53336007a8","slug":"pratapgarh-the-banks-in-the-district-will-no-longer-be-closed-on-saturday-pratapgarh-news-ald2854111169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जिले के बैंकों में अब शनिवार को नहीं होगी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जिले के बैंकों में अब शनिवार को नहीं होगी बंदी
विज्ञापन
Pratapgarh: The banks in the district will no longer be closed on Saturday
जिले की बैंक शाखाएं अब शनिवार को खुली रहेंगी। हालांकि माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बंदी रहेगी। हर सप्ताह शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन के खत्म होने के बाद डीएम ने शनिवार को होने वाली बैंकों की बंदी भी समाप्त कर दी है। इसके पूर्व मिनी लॉकडाउन के चलते बाजार के साथ ही बैंकों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया था।
जिले में शनिवार और रविवार को लागू होने वाले लॉकडाउन में राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों को भी बंद करने का फैसला किया गया था। इसके पीछे कारण यह था कि दो दिनी लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन की यह पहल काफी हद तक कारगर भी साबित हुई। शहर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैंकों को बंद करने का प्रयोग काफी सफल रहा। एक समय ऐसा था कि शहर में ही 23 कंटेनमेंट जोन होने के बाद डीएम को नगरपालिका क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी थी। दो दिन की संपूर्ण बंदी से शहर के लोगों में कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी सफलता मिली। अब शासन ने शनिवार के लॉकडाउन को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब शहर और गांव की बैंक शाखाएं शनिवार को खुली रहेंगी। इससे ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी। माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में बंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मिनी लॉकडाउन समाप्त होने से शनिवार को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बंदी जारी रहेगी।
अनिल कुमार, एलडीएम