फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Searching recovered five ten missing doctors from Jaunpur, police had reached Nepal while searchin

Pratapgarh : पांच दिन से गायब चिकित्सक जौनपुर से बरामद, खोजबीन करते हुए नेपाल तक पहुंची थी पुलिस

Wed, 30 Aug 2023 09:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

ढकवा बाजार स्थित आशीष पाली क्लीनिक के डाक्टर आशीष यादव को 5 दिन बाद पुलिस ने जौनपुर से बरामद कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Pratapgarh: Searching recovered five ten missing doctors from Jaunpur, police had reached Nepal while searchin
Pratapgarh - फोटो : Amar ujala

विस्तार

ढकवा बाजार स्थित आशीष पाली क्लीनिक के डाक्टर आशीष यादव को 5 दिन बाद पुलिस ने जौनपुर से बरामद कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 

सोनपुरा निवासी रेखा यादव ने आसपुर देवसरा थाने में तहरीर देते हुए जानकारी दी कि उनके पति डॉ आशीष यादव ढकवा में अस्पताल चलाते हैं। शुक्रवार को वह मरीज़ देखने के बाद ढकवा स्थित बैंक जाने की बात कह कर निकले थे, दोपहर बाद उनका मोबाइल बंद बताने लगा। काफी खोज के बाद भी उनका पता नहीं लगा।

विज्ञापन


डॉक्टर के गायब होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करते हुए नेपाल सीमा तक खोजबीन की। इस बीच उनकी लोकेशन जौनपुर में मिली। जहां से मंगलवार की देर रात देवसरा पुलिस ने उन्हे बरामद कर लिया। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते चिकित्सक घर से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed