फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सीता को ब्याहने चले राम, ब्रह्मा, विष्णु, महेश बने बाराती

Sat, 17 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
भगवान श्रीराम लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ सीता को ब्याहने चल पड़े। ब्रह्मा, विष्णु और महेश बाराती बने। गाजे-बाजे और हाथी, घोड़े के साथ धूमधाम से बारात निकली। शहर के हजारों लोग इसके साक्षी बने। हर तरफ भीड़ का रेला टूट पड़ा। गुरु विश्वामित्र, नारद, हनुमान और देवतागण बारात में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ा रहे थे। नगर के गोपालमंदिर से निकली राम बारात का दृश्य देखने से लग रहा था कि मानों सब कुछ जनकपुर में हो रहा हो। नगरवासी इस अलौकिक क्षण को अपने नेत्राें में बसाने के लिए आतुर थे।
विज्ञापन


अवसर था शनिवार को गोपालमंदिर से धूमधाम से झांकियों के बीच निकली श्रीराम बारात और शोभा यात्रा का। सीता को ब्याहने चले राम.., रामजी की निकली सवारी...यह धुन राम बारात में शामिल बैंड-बाजे से निकल रही थी। चहुंओर प्रसन्नता छाई हुई थी। देवी-देवताओं और ऋषि, मुनि सभी के चेहरे पर प्र्रसन्नता दिखाई दे रही थी। बारात के अगुवा मुनि विश्वमित्र थे जो एक रथ पर बैठे थे तो दूसरे रथ पर राजा दशरथ, हनुमान और नारद मुनि भी सवार होकर बारात की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


 चौक घंटाघर होते हुए बारात जेल रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहुंची। यहां पर श्रीराम समेत चारों भाइयों की आरती उतारी गई। पंडित वृद्धिचंद्र मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया। जय श्रीराम और बोलबम के उद्घोष से मंदिर गूंजायमान हो उठा। इसके पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय सिंह और मंत्री सुनील सिंह ने राम और लक्ष्मण की आरती उतारी। बाबागंज, रेलवे स्टेशन, चौक घंटाघर, चिलबिला, महुली होते हुए बारात चौक पहुंची। यहां पर जयमाल के साथ सीता विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed