फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Chief Minister Yogi Adityanath roared at the opposition in the public meeting held in Pratapgarh

Pratapgarh : सपा-बसपा ने जिन हाथों में तमंचे थमाए, हमने उन हाथों में टेबलेट देकर युवाओं को स्मार्ट बनाया

Mon, 01 May 2023 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 07:26 PM IST
सार

बुआ-बबुआ और भाई-बहन की सरकारों ने स्कूल की जाने की उम्र में युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए। हमारी सरकार ने उन्हीं हाथों में टैबलेट पकड़ाकर युवाओं को स्मार्ट बना दिया।

विज्ञापन
Pratapgarh: Chief Minister Yogi Adityanath roared at the opposition in the public meeting held in Pratapgarh
प्रतापगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुआ-बबुआ और भाई-बहन की सरकारों ने स्कूल की जाने की उम्र में युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ा दिए। हमारी सरकार ने उन्हीं हाथों में टैबलेट पकड़ाकर युवाओं को स्मार्ट बना दिया। आमदनी न होने से जब यहां के किसान आंवले से मुंह मोड़ने लगे तो हमने एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) में आंवले का चयन कर आमदनी बढ़ाने का काम किया। इंडस्ट्रियल पार्क भी बना रहे हैं, जो बीस हजार लोगों को रोजगार देगा। हमने तुष्टीकरण नहीं सशक्तीकरण पर काम किया है। अब कोई गुंडा किसी व्यापारी से रंगदारी नहीं वसूल सकता। गुंडे-माफिया सिर सीना तानकर नहीं सिर झुकाकर चलते हैं। जिन्होंने सिर उठाने की कोशिश की वो ....

विज्ञापन




विज्ञापन




यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान में नगरीय निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम में तकरीबन सवा दो घंटे देर से आने पर उन्होंने जनसभा में आए लोगों के धैर्य की तारीफ की और मंच से बेल्हा माई को नमन करने के बाद संबोधन शुरु किया। इससे पूर्व जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उन्हें संबोधन के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Chief Minister Yogi Adityanath roared at the opposition in the public meeting held in Pratapgarh
प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

ट्रिपल इंजन की सरकार से मिलेगी और गति

बेल्हा पहुंचे सीएम योगी दोपहर 3:30 बजे मंच पर आए। उन्होंने अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले रामगमन मार्ग को प्रतापगढ़ से जोड़ने, मेरठ से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे और मेडिकल कॉलेज की सौगातें गिनाईं। उन्होंने कहा जैसे डबल इंजन की सरकार पूरे देश में विकास कर रही है, वैसे निकाय चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत बोर्ड बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इससे विकास को और गति मिलेगी।

सीएम बोले पहले शोहदे लड़कियों को छेड़ते थे, अब किसी की मजाल नहीं है आंख उठा ले। हमने सेफ सिटी बनाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद हो या नगर पंचायत, दोनों का बोर्ड अगर सरकार की विचारधारा से जुड़ा होगा तो विकास कार्य तेजी से होंगे। उन्होंने कहा आजादी के बाद से प्रतापगढ़ में इतने नगरीय क्षेत्रों और सेवाओं का विस्तार नहीं हुआ, जितना भाजपा सरकार ने किया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मंत्री मोती सिंह और शिवाकांत ओझा की पैरवी को आधार बताया।

Pratapgarh: Chief Minister Yogi Adityanath roared at the opposition in the public meeting held in Pratapgarh
प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

प्रत्याशियों का परिचय करा जनता से भराई जिताने की हुंकार

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सभी 18 नगरीय निकाय के प्रत्याशियों को सामने खड़ा कराकर सभी का नाम लेकर उनका परिचय कराया। जनता से सभी को जिताने की हुंकार भराई। सीएम ने सभी सभासद और पार्षद प्रत्याशियों को भी विजयी बनाकर पूर्ण बहुमत का बोर्ड चुनें। भरोसा दिलाया कि पूर्ण बहुमत का बोर्ड रहेगा तो विकास के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी प्रस्ताव एकमत से स्वीकृत होते रहेंगे तो विकास भी दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में आपका साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर मजबूती देगा। आपका यह सार्थक सहयोग विकास में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed