{"_id":"288d8bcf1a7ef905c9168f5942ac78bc","slug":"poltical-news-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महासंपर्क अभियान’ से भाजपा चलेगी सियासी चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महासंपर्क अभियान’ से भाजपा चलेगी सियासी चाल
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्हा में भाजपा अब जमीनी कसरत शुरू करने के मूड में है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से जीत का आशीर्वाद लेने के लिए ‘महासंपर्क अभियान’ चलाएगी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह काम जिले में जल्द शुरू होगा। अभियान की सफलता को लेकर जिले स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है।
सियासी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीन तैयार करने में जुट गई हैं। इस काम में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यालय पर हाईकमान की तरफ से एक पत्र आया है। इसमें ‘महासंपर्क अभियान’ चलाने का निर्देश दिया गया है। अभियान की सफलता के लिए जिले स्तर पर पदाधिकारियों की कार्यशाला होगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी और पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों को कामयाबी के मंत्र देंगे। कोशिश होगी कि अभियान में पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। यह काम टोली बनाकर किया जाएगा।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि कार्यशाला के लिए जिले में छह मई की तिथि तय की गई है। इस दौरान सभी पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष और अन्य पदों पर रहे पदाधिकारियों को उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। पार्टी जनों को उम्मीद है कि इस अभियान में जो लोग जुड़ेंगे उनसे भाजपा को विधानसभा चुनाव में काफी मदद मिलेगी। भाजपा के जिला महामंत्री गोकुलनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि ‘महासंपर्क अभियान’ के लिए पार्टी हाईकमान का निर्देश प्राप्त हो चुका है। इसके लिए छह मई को सिटी पैलेस में कार्यशाला बुलाई गई है। इसमें जिले के पदाधिकारियों और नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है।