{"_id":"6a8a9ab40be4a7d3af09320b","slug":"woman-dies-after-childbirth-at-medical-college-family-creates-a-ruckus-at-the-hospital-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
Sun, 23 Aug 2026 12:31 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर जिम्मेदार डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, संग्रामपुर अमेठी के अम्मर पुर धौरहरा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे महिला को अस्पताल लाया गया। प्रसव के बाद करीब 9:30 बजे तक उसकी हालत ठीक थी, लेकिन इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला की हालत लगातार खराब होने के बावजूद परिजन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से उपचार के लिए गुहार लगाते रहे।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि परिजनों के बार-बार कहने के बावजूद समय से समुचित उपचार नहीं किया गया। बाद में महिला की हालत और गंभीर हो गई और करीब रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाई होती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। मृतका के पति राकेश पटेल ने नगर कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन