फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police solved the robbery case, two accused arrested

Pratapgarh News: पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police solved the robbery case, two accused arrested
पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल फोन और नकदी बरामद की है। तीसरे साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव निवासी राकेश कुमार सरोज सियारामगंज बाजार में दुकान चलाते हैं। बीते 31 अगस्त की रात उनसे फोन और पांच हजार रुपये की लूट की गई थी। एसओ श्रवण कुमार ने बताया कि भटपुरवा मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान आशीष सरोज निवासी शीतलपुर लाला का पुरवा, कुंडा और अमित सरोज निवासी बभनपुर कर्माजीत पट्टी थाना बाघराय के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी धीरेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed