फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People are suffering from the humid heat, temperature increased

Pratapgarh News: उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे लोग, तापमान बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from the humid heat, temperature increased
जिले में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। शुक्रवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच दर्ज तापमान से अधिक गर्मी का एहसास हुआ। धूपछांव के बीच बाहर निकले लोग गर्मी से झुलसते रहे। दोपहर में अधिकांश सड़कों सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

शाम को बादलों के बीच सूर्य के छिपने से गर्मी का सितम कुछ कम हुआ। बृहस्पतिवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद गर्मी का असर और बढ़ गया। सुबह से रात तक लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक बादलाें के छाए रहने व तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तल्ख धूप के बीच उमस बढ़ने से लोगों के जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ काफी कम रही। शाम को गर्मी व धूप कम होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी का असर और अधिक होगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। उमस भी जारी रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed