{"_id":"a07f9f1ab4a84a678d83160d8cd634d0","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार से वंचित हो गए हजारों मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार से वंचित हो गए हजारों मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में गलत नाम होने से हजारों लोगों को मतदान से वंचित होना पड़ा। ऐसे लोगों को मतदान कर्मियों ने बैरंग वापस कर दिया। इसे लेकर अभिकर्ताओं और मतदान कर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही।
वैसे तो पहले और दूसरे चरण में भी यह दिक्कत मतदाताओं के सामने आई थी, लेकिन तीसरे चरण में कुछ अधिक ही समस्या दिखाई पड़ी। बहुत से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में गलत हो गए हैं। जबकि उनके पहचान पत्र, राशन कार्ड समेत दूसरे पहचान पत्रों में सही नाम दर्ज हैं।
शनिवार को तीसरे चरण के मतदान में शामिल होने के लिए कई किमी का चक्कर लगाकर वोटर मतदान केंद्र पर पहुंचे। वे लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। जब वे मतदान कर्मी के पास पहुंचे तो उन्हें जोर का झटका लगा। मतदाता सूची में दर्ज नाम और पहचान पत्र के नाम में फर्क देखते ही उन लोगों को मतदान से रोक दिया। रानीगंज अजगरा के मतदान केंद्र पर वोट देने आई कौशल्या देवी, नजमा, रामबहादुर आदि ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में गलत हो गया था। इस वजह से उन लोगों को वोट देने से रोक दिया गया। कमोबेश यही हाल जलेशरगंज, रामपुर बावली मतदान केंद्र के साथ ही सांगीपुर विकासखंड के दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों पर देखने को मिला। मतदान से वंचित लोगों को लेकर प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और मतदान कर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही।