फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   oath administered by a council member

बार कौंसिल के सदस्य ने दिलाई शपथ

Fri, 12 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
 जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बार कौंसिल के सदस्य इंद्रकुमार चतुर्वेदी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति शबीदुल हसनैन और महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह को प्रतिभाग करना था, मगर दोनाें लोग नहीं आए। कचहरी में अधिवक्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब प्रशासनिक न्यायमूर्ति शबीदुल हसनैन और महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के नहीं आने से आयोजक निराश दिखे।
विज्ञापन


 बार कौंसिल के सदस्य इंद्रकुमार चतुर्वेदी ने कमलेश चंद्र उर्फ बछेड़ा के नेतृत्व वाली नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से एक रहने का आह्वान किया। अधिवक्ताओं को न्याय की कड़ी बताते हुए पीड़ितों की मदद करने की अपील की। इस मौके पर सीआरओ कुंज बिहारी अग्रवाल, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, अधिवक्ता गिरीश कुमार मिश्र, रवींद्र मिश्र, संजय पांडेय, अशोक पांडेय, विनय चंद्र मिश्र, केएन मिश्र, रामशरण सिंह, आनन्द सिंह,खलील अहमद  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed