फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No more queues; PNG will be supplied to 12,684 households in the city.

Pratapgarh News: नहीं लगेगी कतार, शहर के 12684 घरों में होगी पीएनजी की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
No more queues; PNG will be supplied to 12,684 households in the city.
शहर के नागरिकों को गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घर-घर पाइपलाइन के जरिये पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति होगी। केंद्र सरकार की पहल पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शहर में कार्य शुरू कर दिया है। मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अभी तक पांच सौ घरों में गैस की आपूर्ति शुरू की गई है। शहर में 12684 घरों में पीएनजी की आपूर्ति करने की तैयारी है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तीन जिलों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है। इसमें अमेठी, रायबरेली व प्रतापगढ़ शामिल है। बीपीसीएल का फोकस प्रथम चरण में शहरों पर है। इसके लिए करीब चार सौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। नगरपालिका परिषद बेल्हा में 12684 घरों में पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

शहर में इसका कार्य तेजी से चल रहा है। बाकायदा जेसीबी के जरिये पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अभी तक अष्टभुजा नगर, पूरे ईश्वरनाथ, आवास विकास कॉलोनी, मीराभवन, शिक्षक नगर कॉलोनी में कार्य पूरा हुआ है। इन सभी मोहल्लों में 500 से अधिक घरों तक आपूर्ति भी शुरू की गई है। इसका आपूर्ति स्टेशन विकास भवन के समीप त्रिपुरारी नगर के पास बनाया गया है। इसके अलावा जेठवारा में सिटी गेट स्टेशन की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पीएनजी यानी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने वाली गेल कंपनी का टर्मिनल भी यहीं से होकर गुजरी है। दिसंबर माह तक घर-घर पाइपलाइन के जरिये पीएनजी गैस पहुंचाने का कार्य पूरा हो जाएगा। परियोजना प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। साथ में सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है।

एजेंसी में जाकर सरेंडर करें सिलिंडर

पीएनजी की मॉनिटरिंग कर रहे विकास कुमार ने बताया कि कई घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई है। वह एलपीजी सिलिंडर संबंधित एजेंसी पर जाकर सरेंडर कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद कंपनी जमा की हुई सिक्योरिटी मनी को वापस करती है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने सिलिंडर को सरेंडर किया भी है। जो नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed