फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of unchahar

पहले बेटे को अपराधी घोषित करें स्वामी प्रसाद

Wed, 12 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
matter of unchahar
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
रायबरेली के ऊंचाहार में हुए सामूहिक हत्याकांड पर मचे घमासान के बीच बुधवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर करारा हमला बोला। सामूहिक नरसंहार में मारे गए लोगों को अपराधी बताने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद पहले अपने बेटे को अपराधी घोषित करें। उनके  बेटे के खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बसपा नेता ने भाजपा को भी कठघरे में खड़ा किया। कहा, देवी-देवताओं को गाली देने वाले नेता को लेकर भाजपा की खामोशी का कारण समझ से परे है।
विज्ञापन


जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवारा व पूरे पंडित भरतपुर में रायबरेली सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों के घर पहुंचकर बसपा नेता ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे के ऊपर बीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें हत्याकांड में मारे गए पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत अन्य लोगों को अपराधी बताने से पहले अपने बेटे को अपराधी घोषित करना चाहिए। ऐसी बयानबाजी करने वाले मंत्री के खिलाफ योगी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार खामोश है। जबकि बसपा मुखिया मायावती ने स्वामी प्रसाद को ओछी हरकतों के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन


इस बीच एक ग्रामीण ने कहा कि जब ऐसे मंत्री का बचाव डिप्टी सीएम कर रहे हैं, तो उस पर कार्रवाई कैसे होगी। पूर्व मंत्री अनंत मिश्र ने कहा कि पूरा बसपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। बसपा सुप्रीमो ने घटना को संज्ञान में लिया है। बसपा के लोग हमेशा आते-जाते रहेंगे और परिवार के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल मिश्र, पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी, अखिलेश द्विवेदी, अभिषेक मिश्र, दिवाकर तिवारी, आशीष तिवारी, विजय किशोर तिवारी समेत अन्य बसपा नेता करीब बीस मिनट तक देवारा और पूरे भरत में मृतक के परिजनों से मिलकर सभी को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed