फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   LLB student jumped into the well and killed himself, created an uproar

Pratapgarh News: एलएलबी के छात्र ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Wed, 19 Jul 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
LLB student jumped into the well and killed himself, created an uproar
मृतक आशीष पाल। फाइल फोटो
लालगंज नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड का मामला
विज्ञापन

लालगंज। सांगीपुर वार्ड निवासी एलएलबी कर रहे छात्र ने बुधवार को कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। कुएं से निकालकर उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने मौके की औपचारिकताओं को पूरा कर शव कब्जे में लिया। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।
लालगंज के सांगीपुर वार्ड निवासी आशीष पाल (23) एक स्थानीय विद्यालय में एलएलबी का छात्र था। बुधवार सुबह आठ बजे वह घर के समीप स्थित कुएं पर पहुंचा। कुछ देर वह खड़ा रहा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले उसने कुएं में छलांग लगा दी। यह देख परिजन शोर मचाते हुए कुएं की ओर दौड़े।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आशीष को कुएं से बाहर निकाला। उसे ट्रामा सेंटर लालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक आशीष के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसका एक भाई व दो बहनें अंजली व अनुष्का हैं। उसकी मौत से दुखी परिजन रोते बिलखते रहे। वह घटना के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। आसपास के लोग भी आशीष के आत्मघाती कदम उठाए जाने से हैरत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
छात्र ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी कोतवाली

मृतक आशीष पाल। फाइल फोटो

मृतक आशीष पाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed