फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lekhpal suspended for giving wrong report of pond encroachment

Pratapgarh News: तालाब पर कब्जे की गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for giving wrong report of pond encroachment
तालाब पर कब्जे की शिकायत में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर डीएम ने मंगलवार को मानधाता दानपुर के लेखपाल को निलंबित कर दिया। डीएम की कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के मानधाता दानपुर निवासी शीतला प्रसाद ने समाधान दिवस में डीएम से लगभग एक बीघा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मामले में डीएम ने एसडीएम को गहनता से जांच के बाद कब्जा बेदखल कराने का आदेश दिया था। चर्चा है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने भ्रामक जांच रिपोर्ट तहसील के अफसरों को देकर कोरम पूरा कर लिया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी नहीं हुई। मामले की दोबारा शिकायत मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए लेखपाल विकास यादव को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक अशोक दूबे को दी गई। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर तालाब जमीन की पैमाइश पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed