फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kanya Sumangala Yojana: 2123 girls did not get money in their account

कन्या सुमंगला योजना : 2123 बालिकाओं के खाते में नहीं आई धनराशि

Sat, 29 Jan 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanya Sumangala Yojana: 2123 girls did not get money in their account
education
कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की 2123 बालिकाओं को चालू वित्तीय वर्ष में धनराशि नहीं मिली। विभागीय उपेक्षा की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले आवेदन करने वाली बेटियों को डाटा सत्यापन के चक्कर में योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जिले के गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों को छह चरणों में 15 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में भेजे जाते हैं। बेटी के जन्म के समय दो हजार, एक साल बाद एक हजार, कक्षा एक में दाखिला लेने पर दो हजार, कक्षा छह में दाखिला लेने पर दो हजार, कक्षा नौ में दाखिला लेने पर एक हजार और बीए में दाखिला लेने पर पांच हजार रुपये दिए जाने हैं। अधिकांश बालिकाओं के आवेदन पत्र कमियां बताकर निरस्त कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, यह योजना दो बच्चियों या जुड़वा बहनों पर ही लागू है, मगर जानकारी के अभाव में तमाम लोग तीसरी बेटी के लिए भी आवेदन कर देते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत 2123 बालिकाओं के खाते में रुपये नहीं भेजे गए। दरअसल, आनलाइन आवेदन करने के बाद जिला प्रोबेशन विभाग जांच कराता है। जांच में पात्र मिलने के बाद ही योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष शासन की ओर से अधिक दबाव नहीं होने से विभाग ने अधिकांश बालिकाओं के आवेदन पत्रों की जांच नहीं कराई। इससे वह योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गईं। इधर, आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाली बालिकाओं के अभिभावक मोबाइल पर मैसेज आने का इंतजार करते रह गए। फिलहाल अब उन्हें इस वर्ष योजना का लाभ मिलना मुश्किल है।
जिनकी जांच हो चुकी है, उन्हें मिलेगी धनराशि
जिन बालिकाओं के आवेदन पत्रों की जांच पहले हो चुकी है, उनके खाते में विधानसभा चुनाव के बाद धनराशि आ सकती है। मगर जिनके आवेदन पत्रों का सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें योजना का लाभ मिलना मुश्किल है। फिलहाल, दस मार्च के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

योजना के तहत पात्र बालिकाओं के आवेदनों की जांच कराकर उनके खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। जिन लोगों का डाटा अपलोड है, उनके खाते में किसी भी समय धनराशि आ सकती है। अभी जो आवेदन पत्र जांच के लिए रह गए हैं, वह चुनाव के बाद निपटाएं जाएंगे। रनबहादुर वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed