फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Janata Express and Punjab Mail operated via changed route

Pratapgarh News: बदले मार्ग से संचालित हुई जनता एक्सप्रेस और पंजाब मेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Janata Express and Punjab Mail operated via changed route
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन होकर जाने वाली पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और अर्चना मेल शनिवार को परिवर्तित मार्ग से वाया सुल्तानपुर होकर संचालित हुई। जबकि नई दिल्ली और वाराणसी रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पर पहुंचीं। प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी देकर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम पैसेंजर एक घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी पीआरएल एक घंटे, देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे एवं नई दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल दो घंटे देरी से मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंची। प्लेटफाॅर्म एक और दो पर टीनशेड के नीचे यात्रियों का घंटों जमावड़ा रहा। जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद डिब्बों के भीतर घुसने को लेकर यात्रियों में जद्दोजहद रही। जनरल व स्लीपर कोच में यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया।
विज्ञापन

कुंडा के रवि कुमार नई दिल्ली जाने के लिए शनिवार को जंक्शन पहुंचे। उन्होंने जनरल टिकट लिया। जनरल डिब्बे में जगह नहीं होने के कारण स्लीपर श्रेणी डिब्बे में यात्रा की। पट्टी के रखहा निवासी दिनकर तिवारी ने बताया कि उन्हें वाराणसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था। ट्रेन देरी से आने के कारण निजी वाहन से वाराणसी जाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जनता व पंजाब मेल का रूट डायवर्ट था। नई दिल्ली-वाराणसी रूट की कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed