{"_id":"6ac7d561b5b4b8ff950fe68f","slug":"jal-jeevan-mission-water-tanks-incomplete-villagers-facing-difficulties-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1024-179567-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जल जीवन मिशन की टंकियां अधूरी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जल जीवन मिशन की टंकियां अधूरी, ग्रामीण परेशान
Thu, 08 Oct 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक क्षेत्र के सरखेलपुर गांव अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी। संवाद
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकियों का काम एक से तीन साल से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीदें टूट गई हैं। हालांकि, विभागीय अफसरों ने दिसंबर तक सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
रुदापुर गांव में पंप हाउस और बिजली कनेक्शन के बावजूद टंकी का पिलर दो साल से खड़ा है। काम दो दिन चला और फिर बंद हो गया। दूलापुर की ग्राम प्रशासक सीमा विश्वकर्मा ने जल शक्ति मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
चौखड़ा गांव में भी एक साल से टंकी का काम ठप है। ग्राम प्रशासक परवेज मसूद खां ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन आश्वासन हवा-हवाई साबित हुआ। सरखेलपुर गांव में पिलर खड़ा करने के बाद कार्यदायी संस्था दो महीने से गायब है। ग्रामीण मुदस्सिर मेंहदी ने बताया कि जमीन विवाद सुलझने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों की निराशा और विभाग का दावा
ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पेयजल की आस तीन साल से अधूरी है। सरखेलपुर के मोईनुद्दीन का कहना है कि गांव की आधी से ज्यादा आबादी खारे पानी से जूझ रही है और एक साल से ठगा महसूस कर रही है। बेलखरनाथ धाम के जल निगम के अवर अभियंता आदर्श पांडेय ने कहा कि अधूरे काम तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। उन्होंने दिसंबर तक सभी चिह्नित स्थानों पर पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।