{"_id":"6ac7e9626cb0b3966d06e587","slug":"shani-and-saloni-emerged-as-winners-in-the-100-meter-race-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1032-179583-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 100 मीटर दौड़ में शनि और सलोनी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 100 मीटर दौड़ में शनि और सलोनी बने विजेता
Fri, 09 Oct 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांगीपुर के रेहुआ लालगंज स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभ
सांगीपुर विकासखंड में माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को रेहुआ लालगंज स्थित बापू इंटर कॉलेज खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शनि प्रथम, आर्यन द्वितीय और नितिन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सलोनी सिंह ने पहला, अंशिका सरोज ने दूसरा और मानसी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरुण गौतम प्रथम, अभय कुमार द्वितीय और शिवांश मौर्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शेफाली प्रथम, राजनंदनी द्वितीय और महिमा सिंह तृतीय रहीं।
200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में रणजीत सिंह ने प्रथम, राजकुमार वर्मा ने द्वितीय और अनुज साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रंजना, सुप्रिया और काजल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अजीत विश्वकर्मा प्रथम, अंशु सिंह द्वितीय और अरुण कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शेफाली प्रथम, रंजना द्वितीय और कुंजा तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील मिश्र, रवि शंकर उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, इंद्र देव तिवारी, दिलीप कुमार पांडेय, अरुण कुमार, करुणेश कुमार, मदन मौजूद रहे।