फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sadar defeated Kunda by 10 wickets in the final match and won the title

Pratapgarh News: फाइनल मुकाबले में सदर ने कुंडा को 10 विकेट से हराया, जीता खिताब

Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sadar defeated Kunda by 10 wickets in the final match and won the title
स्टेडियम में आयोजित विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में सदर ने कुंडा टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में कुंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 42 रन बनाए। जवाब में सदर टीम ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह सदर टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। अंपायर शैलेश सिंह और राजेंद्र पांडेय रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह और जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान संजय प्रजापति, विनोद कुमार और पवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed