{"_id":"6ac7e88f66daa846e908a9b2","slug":"disarray-at-maa-chandrika-devi-dham-dm-issues-strict-instructions-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-179602-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मां चंद्रिका देवी धाम में अव्यवस्थाएं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मां चंद्रिका देवी धाम में अव्यवस्थाएं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने मां चंद्रिका देवी धाम संडवा चंद्रिका का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिली कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि धाम की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर अधिवक्ता हरिमंगल सिंह की ओर से लगाई गई दानपेटी पर सवाल उठे।
ग्राम प्रधान ने बताया कि दानपेटी लगाने वाले व्यक्ति ने कोई समिति नहीं बनाई है और दान की राशि के उपयोग की जानकारी नहीं है। डीएम ने तहसीलदार सदर को नोटिस जारी कर दानपेटी से संबंधित दस्तावेज अगले दिन प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त टिन शेड और खराब ऊंची रोशनी की मरम्मत का एस्टीमेट 10 अक्तूबर तक मांगा। जर्जर बिजली के तारों को चार दिन में ठीक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सांसद निधि से लगा पानी का कूलर खराब होने पर पीडीडीआरडीए को उसे जल्द चालू कराने को कहा गया। मंदिर परिसर में शौचालयों की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बने सगरा (तालाब) का भी निरीक्षण किया।