फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspector of women's police station suspended for demanding money from victim

पीड़िता से रुपये मांगने वाली महिला थाने की इंस्पेक्टर निलंबित

Mon, 30 Aug 2021 04:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:23 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ पूरे झाऊ की रहने वाली आरती मिश्रा का विवाह जेठवारा थाना क्षेत्र के तारापुर खुर्द निवासी धीरज मिश्रा के साथ वर्ष 2008 में हुआ था। शादी के बाद आरती को जुड़वा बेटियां पैदा हुईं।

विज्ञापन
Inspector of women's police station suspended for demanding money from victim
Inspector of women's police station suspended for demanding money from victim

विस्तार

महिला थाने की एसओ पर ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता से रुपये मांगने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल होने के बाद पहले एसपी ने महिला थाने की इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया था मगर हकीकत सामने आने पर निलंबित कर दिया। महिला थानाध्यक्ष रही कल्पना गौतम के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ पूरे झाऊ की रहने वाली आरती मिश्रा का विवाह जेठवारा थाना क्षेत्र के तारापुर खुर्द निवासी धीरज मिश्रा के साथ वर्ष 2008 में हुआ था। शादी के बाद आरती को जुड़वा बेटियां पैदा हुईं। आरती का आरोप है कि पति धीरज समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ साल पहले धीरज ने मंदिर में नेपाल की लड़की से विवाह कर लिया। इससे तंग आरती ने मामले की शिकायत महिला थाने में की।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला थानाध्यक्ष कल्पना गौतम द्वारा गत दिनों आरती से मुकदमा दर्ज करने के लिए कार्यालय में रुपये की मांग की गई। जिसका आरती के साथ मौजूद युवक ने वीडियो बना लिया था। महिला थानेदार के घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद चारों ओर किरकिरी होने लगी थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पहले महिला थानाध्यक्ष कल्पना गौतम को लाइन हाजिर कर दिया। जांच रिपोर्ट मिलने पर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। सीओ सिटी अभय पांडेय को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो के नाप कराने के लिए घूस मांगने का ऑडियो वायरल
संडवा चंद्रिका। राजस्व विभाग में बिना घूस दिए कोई भी कार्य नहीं होता है। रविवार को पूरबगांव के कानूनगो का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। जिसमें वह कह रहे हैं कि कोर्ट के आदेश के बाद भी आप को रुपये देेने होंगे। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो सदर विकास खंड के पूरबगांव क्षेत्र के कानूनगो हरिओम तिवारी का है। जिसमें वह एसडीएम कोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने के लिए पीड़ित से रुपये मांग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वायरल ऑडियो में छतरपुर का रहने वाला एक व्यक्ति पूरब गांव सर्किल के कानूनगो से अपनी जमीन की पैमाइश की बात कर रहा है। कानूनगो ने ग्रामीणों से जमीन की नाप के एवज में अपने साथ नाप के लिए आने वाले लेखपालों और कानूनगो को जेब गर्म करने की बात कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी गरीबी का हवाला देकर पैसा ना होने की बात कही, मगर कानूनगो बिना रिश्वत के जमीन की नाप करने को तैयार नहीं हुए। हालांकि बीते सप्ताह खैरा गौरबारी के लेखपाल के घूस मांगने पर एसडीएम सदर ने निलंबित किया था। मगर इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गोवंश लदे कंटेनर को पुलिस ने दबोचा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र में शनिवार की आधी रात छतरपुर शिवाला के पास स्थित जंगल में करीब सैकड़ों की संख्या में गोवंश व गाय कंटेनर की जानकारी पुलिस को मिली। किठावर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कंटेनर पर गोवंश लाद रहे पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उस पर एक दर्जन गोवंश लदे हुए थे। जंगल में काफी संख्या में गाय व गोवंश पेड़ से बंधे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर अपने कब्जे में ले लिया। मवेशियों को करीब के गो संरक्षण केंद्र भेजा। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 


तीन घरों से चोरों ने उड़ाया मोबाइल व रुपये
पुलिस से बेखौफ चोर ने तीन घरों से रुपये चुराकर भाग निकले। घटना की जानकारी लोगों को रविवार की सुबह हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर भवानीपुर में रात में चोर पहुंचे। चोर पहले मोहम्मद शमीम के घर में घुसे। बरामदे में सो शमीम का मोबाइल और पैंट से 3300 रुपये निकाल लिए। गांव के ही मोहम्मद ताहिर अली के घर में घुसे चोरों ने एक मोबाइल व पांच हजार रुपये समेट लिए। इसके बाद गांव के ही मोनू के आंगन में रखा दो मोबाइल व पैंट में रखा 1700 रुपये चुरा लिया। रविवार की सुबह पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed