फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Imam giving Azaan in the mosque died due to electrocution

Pratapgarh News: मस्जिद में अजान दे रहे इमाम की करंट से मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Imam giving Azaan in the mosque died due to electrocution
मस्जिद में नमाज की अजान दे रहे इमाम की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

हथिगवां के सरायसैद खां निवासी मो जावेद (28) वर्ष पुत्र बादशाह जीवकोपार्जन के लिए मुंबई शहर में नौकरी करता था। 2 माह पूर्व कंपनी से छुट्टी लेकर अपने घर आया था आया था। मोहर्रम का त्योहार हो जाने के बाद वह मुंबई जाने की तैयारी थी। गांव के बीच स्थित एक मस्जिद में वह प्रतिदिन की तरह पेश इमाम के सहायक के रूप में अजान देने गया था। अजान देते समय माइक में करंट आने वह चपेट में आ गए। अचानक आवाज बंद होने पर एक व्यक्ति ने भीतर जाकर देखा कि जावेद अचेत पड़े हैं। माइक उनके हाथ में था। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी कुंडा ले जाता गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

मस्जिद प्रबंधन और ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने बताया कि बुधवार की रात हाई वोल्टेज की वजह से लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए थे। लाइन में फॉल्ट आ गया था। कई घरों में हाईवोल्टेज का करंट आ रहा था। मस्जिद में भी यह समस्या थी। माइक में हाई वोल्टेज का करंट आ रहा था। उसी की चपेट में इमाम जावेद भी आ गए और उनकी जान चली गई। जावेद की 5 वर्ष पूर्व नाजिया बानो के साथ शादी हुई थी। दो बेटे हैं, बड़ा बेटा फहद 3 वर्ष का है और अहद 1 वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
















मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर में स्टॉपेज को लेकर सांसद विनोद ने मंत्री को दिया ज्ञापन
कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी बदलने की मांग
कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर बुधवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर प्रयागराज संगम से वाया ऊंचाहार कानपुर सेंट्रल के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 14101-14102 का समय सारिणी परिवर्तित करके सुबह 7 बजे प्रयागराज संगम से कानपुर से लिए व शाम 3 बजे कानपुर से प्रयागराज संगम के लिए संचालित करवाने का अनुमोदन पत्र सौंपा। बता दे क्षेत्र के लोगों ने सांसद विनोद सोनकर से 2017 में कानपुर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की मांग की गई थी। वर्ष 2018 में सांसद के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय द्वारा कानपुर से प्रयागराज के लिए ट्रेन चला दी गई। क्षेत्रीय जनता ने ट्रेन को सुबह प्रयागराज से कानपुर के लिए संचालित करवाने की मांग की है । सांसद जी ने रेल मंत्री से मिलकर सुबह चलवाने का पत्र सौंपा। प्रयागराज जं. से लखनऊ जं. रेलवे लाइन के मध्य पड़ने वाले लालगोपालगंज व गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या- 14209-14210 प्रयागराज संगम लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की भी मांग की है।यह जानकारी सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पांडेय ने दी है।











मानिकपुर मंडी में सरकार की ओर से 70 रुपए किलो मिलेगा टमाटर

प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को मानिकपुर स्थित जायसवाल मंडी में सुबह 7 बजे से 70 रुपए प्रति किलो टमाटर आम जनमानस को मिलेगा। कोई भी व्यक्ति अपने उपयोग के लिए मार्केट से टमाटर खरीद सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति को एक किलो टमाटर मिलेगा। उक्त जानकारी संजय सोनकर ने दी।












दुष्कर्म एवं पाॅस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार


बाघराय थाना क्षेत्र के बेधन गोपालपुर लब्दी गांव के अभय प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह को एस आई जे पी वर्मा ने आजाद नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। वांछित आरोपी दुष्कर्म एवं पाॅस्को एक्ट के मुकदमे मे वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed