फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   guest house of jila panchayat will not get in free

मुफ्त में नहीं मिलेगा जिला पंचायत का अतिथि गृह

Sun, 29 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
guest house of jila panchayat will not get in free
लिा पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मांगो को लेकर हंगामा करते सदस्य। - फोटो : PRATAPGARH
मुफ्त में नहीं मिलेगा जिला पंचायत का अतिथि गृह
विज्ञापन

सड़कों के किनारे जंगली बबूल न कटने पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
प्रतापगढ़। जिला पंचायत परिसर में स्थित अतिथि गृह के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए उपविधि बनाए जान का प्रस्ताव भी पारित हो गया। सड़कों के किनारे से जंगली बबूल न कटने व बैठक से गायब अफसरों को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। जनवरी माह में फिर से बैठक कराए जाने की बात तय हुई।
जिला पंचायत की बैठक शनिवार को अध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में सदर विधायक राजकुमार पाल, बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी शामिल हुए। बैठक के प्रारंभ में सभागार में देश के महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर सदन की दूसरी दीवारों पर लगी होने पर सदस्य उमेश पासी ने नाराजगी जताई। जिसके बाद तस्वीरों को सदन में मंच की ओर लगाया गया। मुद्दा उठा कि परिसर में स्थित अतिथिगृह किसी को भी मुफ्त नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लोगों से किराया लिया जाएगा। जिसके लिए उपविधि बनाकर मंडलायुक्त से संस्तुति करानी होगी। तय हुआ कि गंगा गोदावरी का किराया प्रतिदिन वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों से सौ रुपये तो पूर्व सदस्यों से तीन सौ लिए जाएगा। जबकि जमुना व सरस्वती के लिए जिला पंचायत सदस्यों से दो सौ और पूर्व से चार सौ रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे लोगों से चाहे वह सरकारी अधिकारी ही क्यों न हों, उनसे पांच सौ व सात सौ रुपये लिए जाएंगे। सड़कों के किनारे जंगली बबूल की टहनियों को काटने के लिए लोनिवि द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। सदन में सदस्यों ने मुद्दा उठाया। जिसे लेकर सदस्यों ने हंगामा किया। बोर्ड की बैठक में न आने वाले अफसरों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने की मांग की गई। बाबागंज ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने कुसुवापुर सीएचसी व बाबागंज सीएचसी का मामला उठाया। सदस्य राजेश ने सरायदलपत से कोटवा शुकुलपुर के बीच सड़क में गड्ढों की बात रखी गई। जबकि सड़क गड्ढामुक्त हो चुकी है। इस मौके पर सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव, विनय सिंह, अनिल कुमार सिंह लाल साहब समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में शामिल सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध भी किया। जिला पंचायत सदस्य आरिफ, अनीस, उमेश पासी समेत कई सदस्य एनआरसी व सीएए को वापस करने की मांग वाली टोपियां पहनकर सदन में पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा।

जिला पंचायत सभागार में प्रतिनिधियों की बैठक में बोलते अध्यक्ष उमाशंकर यादव।

जिला पंचायत सभागार में प्रतिनिधियों की बैठक में बोलते अध्यक्ष उमाशंकर यादव।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed