{"_id":"686ab788b647c2f40804ee1a","slug":"excise-department-drivers-body-found-on-railway-track-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-143074-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला आबकारी विभाग के चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला आबकारी विभाग के चालक का शव
विज्ञापन
मृतक अशोक शर्मा। फाइल फोटो
शहर के जोगापुर स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम आबकारी विभाग के चालक का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे नेवाजी निवासी अशोक शर्मा (57) आबकारी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कार्यप्रणाली बेहतर न होने के कारण कुछ माह पहले उन्हें निलंबित कर झांसी संबद्ध कर दिया गया। छह माह पहले बीमारी के चलते पत्नी का भी निधन हो चुका है। चार बेटियों की शादी के बाद वह अपनी छोटी बेटी के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम मलियान बस्ती में रहते थे।
रविवार की शाम जोगापुर के समीप रेलवे ट्रैक पर चालक का क्षत-विक्षत शव मिला। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बेटियों के पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की मौत से बेटियां बेसुध हैं।