फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Even after three years, dental patients could not be treated in CHC.

Pratapgarh News: सीएचसी में तीन साल बाद भी दांत के मरीजों का नहीं हो सका इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Even after three years, dental patients could not be treated in CHC.
बाबा बेलखरनाथ सीएचसी में लाखों की डेंटल चेयर धूल फांक रही है। दंत चिकित्सक की तैनाती होने के बाद भी मरीजों का इलाज नहीं हो पार रहा है। बेलखरनाथ सीएचसी में तीन साल पहले स्वास्थ्य विभाग ने दांत के मरीजों के लिए डेंटल चेयर की व्यवस्था करते हुए वार्ड बनवाया। चार साल पहले शासन ने दांत के दो डाॅक्टरों की तैनाती की लेकिन इसके बाद भी दांत के मरीजों का इलाज सीएचसी में नहीं हो सका। जिस कारण दांत के मरीजों को मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोलापुर निवासी राम समुझ ने बताया की पिछले सप्ताह दांत में पानी लगने पर सीएचसी बेलखरनाथ गया। वहां दंत चिकित्सक ने दवाएं देकर वापस भेज दिया। सोनाही गांव के मिथिलेश ने बताया कि दंत के दर्द से छह माह से परेशान हूं। सीएचसी पर इलाज नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ हुसैन ने बताया कि डेंटल चेयर खराब है। मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही दांत के मरीजों का इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed